हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के निकट बस पलटने से 16 पर्यटक घायल

Updated: Nov 25 2022 3:04PM

शिमला, 25 नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से मनाली जा रही बस देर रात दो बजे पलट गई।.