गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 60 प्रतिशत मतदान, कांग्रेस ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया

Updated: Dec 1 2022 11:55PM

अहमदाबाद, एक दिसंबर (भाषा) गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 89 विधानसभा सीटों पर 60.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ।.