क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में अहम भूमिका निभाएंगे: सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Updated: Mar 19 2023 12:21AM
कोलकाता, 18 मार्च (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी दिनों में विपक्षी गठबंधन के आकार लेने का भरोसा जताते हुए शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे।.
हालांकि, इस प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर यादव ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी को तय करना है। यादव ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन या मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (अपने बलबूते) प्रयास कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा।’’.
Please log in to get detailed story.