पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Updated: Mar 19 2023 1:31AM

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। वहीं कर्मचारी संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो स्थिति और खराब हो जाएगी।.

कृषि विभाग के कर्मचारी और अन्य के हड़ताल पर होने के चलते राज्य में बेमौसम बारिश के बाद फसल को हुए नुकसान के आकलन का काम भी प्रभावित हुआ है।.