रीजीजू की टिप्पणियां न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं : संजय राउत

Updated: Mar 19 2023 2:05PM

रीजीजू की टिप्पणियां न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं : संजय राउत

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को ‘‘भारत विरोधी गिरोह’’ का हिस्सा बताने वाली केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की टिप्पणियां न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश हैं।.

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को ‘इंडिया टुडे’ कॉन्क्लेव में रीजीजू ने दावा किया था कि ‘‘भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा’’ रहे कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कार्यकर्ता यह कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए।.