मणिपुर में गोलीबारी में दो की मौत; आदिवासी संगठन ने कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा की

Updated: Nov 20 2023 5:55PM

इंफाल, 20 नवंबर (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को हिंसा की एक ताजा घटना में दो विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। .

गोलीबारी हारोथेल और कोब्शा गांवों के बीच एक स्थान पर हुई, हालांकि पुलिस अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं है गोलीबारी की घटना की वजह क्या थी।.