मराठा आरक्षण आंदोलन ‘निर्णायक चरण’ में पहुंच गया है: जरांगे

Updated: Nov 21 2023 1:14AM

ठाणे, 20 नवंबर (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार रात घोषणा की कि मराठा समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण के समर्थन में एक दिसंबर से महाराष्ट्र के सभी गांवों में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर समुदाय को आरक्षण के लाभ से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।.

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जरांगे ने कहा कि यह आंदोलन ‘‘निर्णायक चरण’’ में पहुंच गया है और समुदाय के सदस्य कानून के भीतर रहकर तथा अहिंसक तरीके से अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे।.