पंजाब में पराली जलाने के 634 नए मामले, पुलिस ने एक हजार से अधिक प्राथमिकी दर्ज कीं

Updated: Nov 21 2023 1:20AM

चंडीगढ़, 20 नवंबर (भाषा) पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के 634 मामले सामने आए। वहीं पुलिस द्वारा किसानों को पराली जलाने से रोकने के लगातार प्रयासों के बावजूद राज्य के कई इलाकों में ये सिलसिला लगातार जारी है।.

पंजाब पुलिस ने बताया कि उसने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ आठ नवंबर से 1,084 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 7,990 मामलों में 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। .