राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले में अपने सास-ससुर के गांव पहुंचीं

Updated: Nov 21 2023 4:10PM

बारीपदा (ओडिशा), 21 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव पहुंचीं और वह वस्तुत: यहां की अपनी पुरानी यादों में खो गयीं।.

द्रौपदी मुर्मू की 1980 में पहाड़पुर के बैंकर श्याम चरण मुर्मू के साथ शादी हुई थी और इसी गांव में उनके सास-ससुर का मकान है। बाद में उन्होंने (राष्ट्रपति ने) इस संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एसएलएस (श्याम-लक्ष्मण-सिपुन) न्यास को दान कर दिया था। यह न्यास उनके (द्रौपदी मुर्मू के) दिवंगत पति और दो बेटों के नाम पर स्थापित किया गया था।.