डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम ‘फरलो’ पर रोहतक की जेल से बाहर आया

Updated: Nov 21 2023 4:23PM

चंडीगढ़, 21 नवंबर (भाषा) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम सिंह 21 दिन की ‘फरलो’ (छुट्टी) मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया।.

इस साल यह जेल से सिंह की तीसरी अस्थायी रिहाई है।.