भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की सबसे बड़ी प्रतीक है कांग्रेस: मोदी

Updated: Nov 21 2023 5:55PM

भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की सबसे बड़ी प्रतीक है कांग्रेस: मोदी

जयपुर, 21 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कानून व्यवस्था, महिला अपराध व भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने जनता को लुटेरों और दंगाइयों के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण नामक तीन बुराइयों का प्रतीक बताया।.

राज्य के चुनावी दौरे पर आए मोदी ने अंता (बारां), कोटा व करौली में चुनावी जनसभाएं कीं। अंता में मोदी ने कहा,‘‘अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। लेकिन राजस्थान को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है। जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण नाम के देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक ये संकल्प पूरा होना मुश्किल है और कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है।’’.