मानहानि मामले में भाजपा विधायक नीतेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Updated: Nov 21 2023 9:16PM

मानहानि मामले में भाजपा विधायक नीतेश राणे के खिलाफ जमानती वारंट जारी

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) मुंबई की एक अदालत ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत द्वारा दी गयी मानहानि की शिकायत के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतेश राणे को मंगलवार को जमानती वारंट जारी किया।.

मझगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने 15000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया, क्योंकि नीतेश राणे मंगलवार को अदालत में पेश नहीं हुए।.