ओडिशा: ‘सिर्फ ब्राह्मणों के लिए’ श्मशान घाट के संचालन पर आलोचना के बाद सुधारात्मक कदम उठाएगा निकाय

Updated: Nov 21 2023 9:32PM

ओडिशा: ‘सिर्फ ब्राह्मणों के लिए’ श्मशान घाट के संचालन पर आलोचना के बाद सुधारात्मक कदम उठाएगा निकाय

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 21 नवंबर (भाषा) ओडिशा के एक स्थानीय निकाय ने मंगलवार को कहा कि वह विशेष रूप से ब्राह्मणों के लिए एक श्मशान घाट का संचालन करने को लेकर हुई आलोचना के बाद जातिगत भेदभाव के आरोपों को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएगा।.

पूर्वी राज्य की 155 साल पुरानी केंद्रपाड़ा नगर पालिका ने वादा किया कि वह इस मामले को गंभीरता से लेगी।.