Source Name : MIXI, Inc.

Category Name : General

मिक्सी के ह्यूमी पर 25 मार्च को होने वाले चार्ली पुथ के फ्री लाइव शो का अपडेट: गानों के लिए प्रशंसक वोट करेंगे, शुरुआती 10 मिनट चार्ली के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे

Updated: 23/03/2023

टोक्यो, 20 मार्च, 2023, क्योदो जेबीएन—एशियानेट।
मिक्सी, इंक. फ्री आॅनलाइन कार्यक्रम 'ह्यूमी प्रस्तुत करता है: चार्ली पुथ लाइवस्ट्रीम एक्सपीरियंस' (चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध)' से संबंधित ताजा ब्योरे की घोषणा करते हुए गर्व महसूस करती है जिसका आयोजन चार्ली पुथ के आधिकारिक प्रशंसक संचार प्लेटफॉर्म ह्यूमी पर 25 मार्च (यूटीसी) को किया जाएगा।
लोगो:
फोटो:
 
1.यूट्यूब पर आंशिक कार्यक्रम का एक साथ लाइव—स्ट्रीम
कार्यक्रम के शुरुआती 10 मिनट चार्ली पुथ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/CharliesVlogs) पर एक साथ लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जिसके 218 लाख सब्सक्राइबर (मार्च 2023 तक) हैं।
2. दर्शकों को शामिल करना
— प्रशंसक की चुनिंदा सेटलिस्ट
प्रस्तुत किए जाने वाले ये गाने कार्यक्रम से पहले प्रशंसकों द्वारा कराए गए पोल के जरिये चुने जाएंगे।
— प्रश्नोत्तरी सत्र
पहले से भेजे गए प्रशंसकों के सवालों के जवाब कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे।
प्रशंसक चार्ली से संवाद करने का लुत्फ उठा सकेंगे जिसका अनुभव कहीं और नहीं किया जा सकता।
3. कार्यक्रम के लिए मुहिम जारी है
— 10 भाग्यशाली विजेताओं को 3 महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा
'ह्यूमी विद चार्ली पुथ' के लिए तीन महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 10 योग्य उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। विजेताओं का चयन लॉटरी के जरिये किया जाएगा।
— आवेदन कैसे करें:
1. आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो करें (@humyCharlieputh)
2. फ्री ह्यूमी अकाउंट के लिए साइन अप करें
3. निम्नलिखित हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कैंपेन ट्वीट को कोट करें:
#charlie_cp #humy
मुहिम के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें:
कार्यक्रम का विवरण
—कार्यक्रम का नाम
ह्यूमी प्रस्तुत करता है: चार्ली पुथ लाइवस्ट्रीम एक्सपीरियंस
— तारीख: शनिवार, 25 मार्च 2023, सुबह 3 बजे (यूटीसी)
* प्रोडक्शन चिंताओं के कारण लाइव स्ट्रीम पूर्ववर्ती घोषणा से एक घंटे पहले शुरू की जाएगी।
— ह्यूमी अकाउंट रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध (पंजीकरण नि:शुल्क है)
— चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध
— कार्यक्रम की साइट:
—कैसे देखें
1. कार्यक्रम की साइट से नि:शुल्क साइन अप करें
2. कार्यक्रम वाले दिन कार्यक्रम साइट से देखे जाने वाले पेज पर जाएं
चार्ली पुथ के बारे में
चार्ली पुथ इस उद्योग का एक सबसे सतत हिट बनाने वाला और बहुप्रतीक्षित कोलैबोरेटर साबित हुआ है। पुथ ने आठ मल्टी—प्लैटिनम सिंगल, चार ग्रैमी नामांकन, तीन बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड, एक क्रिटिक च्वाइस अवार्ड और एक गोल्डन ग्लोब नामांकन दर्ज कराए हैं। 2018 में उनके ग्रैमी नामांकित एलपी वॉयसनोट्स के रिलीज होने के महज चार दिन बाद रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन आॅफ अमेरिका (आरआईएए) द्वारा गोल्ड सर्टिफाइड किया गया और इसने वैश्विक स्तर पर 5.6 अरब से अधिक स्ट्रीम दर्ज कराया। हाल ही में पुथ ने अटलांटिक रिकॉर्ड के जरिये अत्यंत अपेक्षित तीसरे स्टूडियो अलबम चार्ली जारी किया है। हिट सिंगल्स 'लेफ्ट एंड राइट (बीटीएस के जंग कूक से लैस)', 'दैट्स हिलेरियस' और 'लाइट स्विच', 'एक्सपर्टली क्राफ्टेड कलेक्शन' (रोलिंग स्टोन मैगजीन से) वाले संग्रह ने एक अरब वैश्विक स्ट्रीम को पार कर लिया है और विश्व में समालोचक प्रशंसा बटोरी है। चार्ली के रिलीज होने के बाद पुथ ने अपने 'वन नाइट वनली' टूर के लिए तैयारी कर ली है और अपने लेटेस्ट अलबम तथा महान हिट गानों का साझा करने के साथ ही विश्व में उनके करीबी और निजी प्रशंसकों ने स्वागत किया है। वर्ष 2020 में अपने 'आई होप' रीमिक्स के लिए पुथ की गैबी बैरेट के साथ भागीदारी ने बिलबोर्ड हॉट 100 पर उन्हें चौथा टॉप 10 ट्रैक अर्जित किया है, बिलबोर्ड 'एडल्ट पॉप सॉन्ग्स' चार्ट पर हिट नंबर पाया है और 'टॉप कोलैबोरेशन' के लिए 2021 का बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड जीता है। पुथ ने द किड लैरोई तथा जस्टिन बीबर के रिकॉर्ड तोड़ सिंगल 'स्टे' का सहलेखन और निर्माण भी किया है जो बड़ी तेजी से 2021 का एक सबसे बड़ा गाना बन गया है और बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नंबर वन का खिताब पाया है तथा दहाई अंक के साथ अग्रणी रहने वाला पहला गाना बना है जो चार्ट में कुल 11 हफ्ते तक टिका रहा।
ह्यूमी के बारे में
ह्यूमी एक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स विशेष कलाकारों के कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं और साथ ही सब्सक्रिप्शन लेने पर कलाकारों और प्रशंसकों के बीच दोतरफा संवाद कायम किया जा सकता है। यह सेवा किसी वेब ब्राउसर के साथ इस्तेमाल की जा सकती है। जिन्होंने नि:शुल्क साइन अप किया है वे इसे देख सकते हैं, इस पर कमेंट कर सकते हैं और विशेष कंटेंट का कोई हिस्सा पसंद कर सकते हैं।
ह्यूमी ओवरव्यू
सेवा का नाम: ह्यूमी
जनरी: फैन कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म
सदस्यता शुल्क:
— पंजीकरण मुफ्त है।
— प्रीमियम प्लान: 100 (अमेरिकी) डॉलर प्रतिवर्ष
उपलब्धता: 150 से अधिक देशों में उपलब्ध
इस्तेमाल कैसे करें: अपने वेब ब्राउसर पर 'ह्यूमी' सर्च करें या इस साइट पर जाएं
 मिक्सी, इंक. (https://mixi.co.jp/en) के बारे में
संवाद समृद्ध करने तथा आनंद का प्रेरक क्षण बढ़ाने के मकसद से मिक्सी मित्रों और परिवारों के लिए रोमांचकारी संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें मिक्सी, मॉन्सटर स्ट्राइक, फैमिलीअलबम और टिपस्टार भी शामिल हैं। कंपनी अपने केंद्र में 'यूजर सरप्राइज फर्स्ट' रखती है और सिर्फ संवाद की मात्रा और निरंतरता बढ़ाने के बजाय गहन एवं सार्थक संपर्क को बढ़ावा देने पर फोकस करती है। इस प्रयास के जरिये कंपनी मानती है कि यह विश्व में गहन तथा समृद्ध संवाद को प्रेरित करती है।
स्रोत: मिक्सी, इंक.
(संपादक : यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ हुए समझौते के तहत प्रेषित की जा रही है। पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है।)